पहली बार पिता बनने का एहसास ..... एक ख़त मेरे बच्चे को जन्म से पहले
प्यारे बेटू/बेटी तुम तो अभी तक आए भी नहीं हो लेकिन जब से तुम्हारे आने की आहट हुई है बता नहीं सकता हूं अंदर बेचैनी किस तरह आकाश में छाए बादलों की तरह उमड़ घुमड़ रही है । अंदर से खुशी भी होती है , बेचैनी भी होती है । कभी-कभी लगता है क्या मैं पिता बनूंगा तो कैसा लगूंगा???? मेरा बेटू मुझे कैसे बुलाएगा ???पहली बार जब तुम्हारे मुंह से "पापा " सुनूंगा तो कैसा लगेगा??? कितनी खुशी होगी??? कितने जिम्मेदारियों का एहसास सिर्फ एक शब्द 'पापा ' सुनने भर से हो जाएगा। बेटू जब तक पिता बनने का एहसास नहीं हुआ था तब तक शायद कभी ठीक से समझ ही नहीं सका कि माता-पिता बनने का एहसास क्या होता है । सच में तुम्हारे आने का एहसास बहुत ही खास है । जिंदगी में पहली बार अनदेखी अनजानी स्थिति से कुछ ऐसा लगाव सा हो गया है कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। रोज तुम्हारी मम्मी से पूछता हूं मेरा बच्चा ठीक तो है ना?? तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं ?? हर दिन गिनता हूं। जब भी ऑफिस में कहीं साइन करता हूं और नीचे तारीख लिखता हूं तो मन ही मन तुम्हारे ...